पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

(प्रदीप कुमार)-प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सांसदों ने पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती के अवसर पर संविधान सदन में श्रद्धांजलि दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में सांसदों ने पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में श्रद्धांजलि दी।
पुष्पांजलि अर्पित करने वाले अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों में कई केन्द्रीय मंत्री; राज्यसभा के उपसभापति, हरिवंश; संसद सदस्य; पूर्व सांसद और अन्य विशिष्टजन शामिल रहे।इस अवसर पर लोकसभा महासचिव  उत्पल कुमार सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के प्रोफाइल वाली पुस्तिकाएं गणमान्य व्यक्तियों को प्रस्तुत की गईं।

Read also – अरबाज-शूरा के निकाह की पहली तस्वीरें आईं सामने, एक दूजे में खोया दिखा न्यूली वेड कपल- वीडियो वायरल

राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में, पंडित मदन मोहन मालवीय और  अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों का क्रमशः 19 दिसंबर 1957 और 12 फरवरी, 2019 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में अनावरण किया गया था। भारत के राष्ट्रपति ने 2015 को पंडित मदन मोहन मालवीय को मरणोपरांत और श्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया।इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में सदैव अटल पर अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *