हरियाणा यूपी बॉर्डर के पास भीषण सड़क हादसा, UK नंबर की CAR ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर मौत,

 Haryana accident- हरियाणा यूपी बॉर्डर के पास भीषण सडक हादसा, UK नंबर की CAR ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर मौत, रोजगार की तलाश में जा रहा था हिमाचल के पोंटा साहिब।यमुनानगर के प्रतापनगर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव फैजपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। विकास नाम का व्यक्ति रोजगार की तलाश में हिमाचल के पोंटा साहिब जा रहा था।
जैसे ही कार ने बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की तो यह हादसा हो गया। विकास की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद प्रतापनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

Read also – ईडी केजरीवाल के सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रही है कि उन्हें क्यों बुलाया जा रहा है – मंत्री आतिशी

विकास को प्रताप नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास यूपी के नकुड जिले का रहने वाला था और उसकी उम्र 31 साल थी। एक बेटा और बेटी को अपने पीछे छोड़कर चला गया। परिवार वालों ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहा था।
 प्रतापनगर थाने की टीम ने मृतक विकास का पोस्टमार्टम यमुनानगर के सिविल अस्पताल में कराया। जांच अधिकारी दौलत राम ने बताया कि हमें सूचना मिली थी जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। पुलिस विकास को अस्पताल में लेकर गए डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कर चालक मौके से फरार हो गया है लेकिन कर को हमने बरामद कर प्रताप नगर थाने में खड़ा कर दिया है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *