CM केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कब शुरू होंगे चन्द्रावल और वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स

 (दीपा पाल )- दिल्ली में यनुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैं ।बढ़ते जलस्तर से खतरा बढ़ता ही जा रहा हैं । यमुना का जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं आज 208.58 मीटर तक पहुंच गया हैं । इस बुरे हालात को देखते हुए निचले निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा हैं…kejriwal twitter

बाढ़ की तबाही के बीच सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल से राहत प्रयासों में सहायता करने को कहा ।दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया- यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी। चन्द्रावल और वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया। इसके बाद मशीनें सुखायेंगे। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पायेंगे…kejriwal twitter

 Read also – Jawan Preview: शाहरुख के सिर पर दिखा संस्कृत में टैटू, क्या हैं इसका मतलब, जानिए

यमुना के जलस्तर बढ़ने से दिल्ली पानी -पानी हो गई हैं। दिल्ली की सड़के भी बाढ़ से जुझ रही हैं ।बाढ़ का पानी लाल किला, कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस, राजघाट और आईटीओ समेत शहर के कई इलाके घुटनों तक पानी में डूबे हुए हैं।

आपको बता दे कि जलभराव के कारण अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।.भारी बाढ़ के कारण सराय काले खां से आईपी फ्लाईओवर की ओर और भैरों रोड पर महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *