Orry ने की गंदी हरकत, एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ प्राइवेट चैट हुई लीक,सारा का नाम आया सामने

 Palak Tiwari chat leak- ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि और पलक तिवारी की एक व्हट्सअप चैट खूब वायरल हो रही है। दोनों ही काफी पॉपुलर पर्सनैलिटी हैं। ऐसे में दोनों की इस चैट से सोशल मीडिया पर काफी बवाल हो रहा है। चैट देखकर लग रहा है कि पहले पलक तिवारी और ओरी के बीच लड़ाई हुई थी और इसके बाद पलक तिवारी ओरी से माफी मांगती नजर आती हैं लेकिन ओरी उनकी मांगी को स्वीकार नहीं करते।

आपको बता दे कि ओरी ने सोशल मीडिया पर एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया.इस चैट मे आप देख सकते है कि वह पलक तिवारी को अपमानजनक बातें कहते दिखाई दे रहे है पलक और ओरी की भी आपस में दोस्ती रही है। दोनों को अक्सर पार्टी करते देखा गया है लेकिन अब लग रहा है कि इस दोस्ती में दरार आ गई है।

वायरल चैट में ओरी ने पलक को अपमानजनक इमोजी भेजा है। ये चैट किसी और ने नहीं बल्कि खुद ओरी ने लीक की है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में व्हॉट्सएप्प चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया था। चैट में साफ दिख रहा है कि पलक ओरी से माफी मांगने की कोशिश कर रही हैं, जिसके जवाब में ओरी ने उन्हें भद्दा इमोजी भेजा है।

Read also – बागवानी के साथ जहर मुक्त ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती कर किसान हुआ मालामाल, लोगों के लिए बना प्रेरणा स्रोत

पलक ने ओरी को व्हॉट्सएप मैसेज किया- ओरी, मैं पलक हूं, अगर तुम माफी चाहते हो, तो सारा की इज्जत की खातिर में माफी मांगती हूं। मुझे माफ कर दो। पलक अपनी बात पूरी करतीं उससे पहले ही ओरी ने उन्हें इमोजी भेज दिया। आगे ओरी ने लिखा, नो बेब, शायद तुम सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए माफी मांग रही हो, क्योंकि तुम्हें नहीं पता कि बात कैसे की जाती है। आगे पलक ने लिखा- मैंने माफी मांग ली है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही चैट पर यूजर्स अपनी -अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है  सभी यूजर्स ये जानना चाहते हैं कि आखिर माजरा क्या है दोनों के बीच। आपको बता दें कि पलक तिवारी इन दिनों इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *