Bhopal News: वार्ड 41 में पार्षद पद के लिए 27 केंद्रों पर मतदान जारी

मध्य प्रदेश में भोपाल के सबसे वरिष्ठ पार्षद कांग्रेस नेता मोहम्मद सगीर के निधन के बाद खाली हुई वार्ड नंबर 41 की पार्षद सीट के लिए 27 बूथों पर शुक्रवार को मतदान जारी है।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। कई बूथों के बाहर मतदाता वोट डालने के लिए कतार में इंतजार करते देखे गए।एक पोलिंग अधिकारी ने कहा, “कुल 27 मतदान केंद्र हैं। 22, 291 मतदाता हैं। सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।हम लोग अभी व्यवस्था का अवलोकन करने आए हैं।

Read also – Ira Khan Wedding: बॉलीवुड की सबसे अनोखी शादी, दुल्हन कोल्हापुरी चप्पल तो दूल्हा शॉर्ट्स-बनियान में आया नजर

वार्ड में कुल 22,491 मतदाता हैं और नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के नतीजे नौ जनवरी को घोषित किए जाएंगे।मोहम्मद सगीर 1999 से लगातार वार्ड नंबर 41 से पार्षद रहे। साथ ही वे मेयर कृष्णा गौर और आलोक शर्मा के कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।लंबी बीमारी के बाद 25 जुलाई को उनका निधन हो गया था।

मतदान अधिकारी ने कहा कि कुल 27 मतदान केंद्र हैं। 22, 291 मतदाता हैं। सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।हम लोग अभी व्यवस्था का अवलोकन करने आए हैं। बाकी सब ठीक चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त की हुई है हमने। सभी जगह मतदान आराम से चल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *