तृणमूल नेता कुणाल घोष ने लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात…गरमाई सियासत !

TMC ON BJP

TMC ON BJP: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की उन तीन सीटों पर जीत हासिल करने का भरोसा जताया, जहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होने जा रहा है।कोलकाता में पीटीआई से बातचीत करते हुए  टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी को पूरा भरोसा है कि वे तीनों लोकसभा की सीटें जीतेगी। पिछली बार कुछ लोगों ने बीजेपी को वोट दिया था, क्योंकि वे भ्रमित थे।कुणाल घोष ने कि राज्य में उतार-चढ़ाव है, लेकिन राज्य में विकास के कारण टीएमसी को जीत का भरोसा है।

Read also-लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल में चढ़ा सियाशी पारा, BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज…

कुणाल घोष आगे बोलते है कि  धूपगुड़ी में उप-चुनाव के दौरान टीएमसी ने बीजेपी की सीट पर जीत दर्ज की। राज्य में उतार-चढ़ाव है, लेकिन टीएमसी तीनों सीटों पर जीत हासिल करेगी।इसी वजह है कि बीजेपी परेशान है और चुनाव आयोग से शिकायत कर रही है।पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में सभी की निगाहें कूचबिहार सीट पर होंगी, जहां उत्तर बंगाल की दो अन्य सीटों के साथ शुक्रवार को मतदान हो रहा है।

Read Also: UK: भारत के साथ जेट इंजन सौदा क्रांतिकारी है-अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन lloyd austin

जलपाईगुड़ी (एससी) और अलीपुरद्वार (एसटी) दो सीटों हैं जहां पश्चिम बंगाल में सात चरण के चुनावों के पहले चुनाव में मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटें हैं।

कुणाल घोष ने कही ये बात…

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में तीन सीट पर मतदान होगा। जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस बहुत विश्वास से भरी हुई है। हमलोग तीनों सीट इस बार जीत रहे हैं। क्योंकि लास्ट टाइम कुछ लोग कनफ्यूज होकर भाजपा को वोट दे दिया था । हाल में कुछ समय पहले जब उप चुनाव हुए थे। भाजपा की सीट तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। ऐसा एक स्विंग चल रहा है। एक बड़ा स्विंग चल रहा है। तीन में तीनों सीट टीएमसी जीतने वाली है। इसलिए भाजपा डिस्टर्ब है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *