नेपाल के वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत: राम मंदिर निर्माण हमारे लिए भी गर्व की बात

नेपाल के वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण न केवल भारत बल्कि नेपाल के लिए भी गर्व की बात है।वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में भाग आए महत ने पीटीआई वीडियो से कहा, “ये न केवल पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि ये दोनों भारत के लिए विरासत का मामला है।नेपाल के वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत ने कहा कि राम जी ने सीता जी से विवाह किया था और सीता जी का जन्म स्थान नेपाल में है। इसलिए हमारा ये ऐतिहासिक संबंध है। उस दृष्टिकोण से हमारे बीच बहुत भावनात्मक संबंध है और हमें खुशी है कि इस भव्य राम मंदिर का निर्माण किया गया है।

नेपाल के वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत ने कहा कि ये न केवल भारत बल्कि नेपाल के लिए भी गौरव की बात है। अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी सीता की जन्मस्थली पर ज्यादा पर्यटक आएंगे।

Read also-2024 भारतीय सेना के लिए टेक्नोलॉजी अपनाने का साल होगा – आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे

प्रकाश शरण महत, वित्त मंत्री, नेपाल: ये न केवल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि ये भारत और नेपाल दोनों के लिए विरासत का मामला है। राम जी ने सीता जी से विवाह किया था और सीता जी का जन्म स्थान नेपाल में है। इसलिए हमारा ये ऐतिहासिक संबंध है। उस परिप्रेक्ष्य में हमारे बीच बहुत भावनात्मक संबंध हैं और हमें खुशी है कि इस भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। ये न केवल भारत के लिए बल्कि नेपाल के लिए भी गौरव की बात है। अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी, सीता के जन्मस्थान पर अधिक पर्यटक आएंगे। ये तो अच्छी बात है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *