हापुड़ के फूलों से महकेगी अयोध्या, सजेगा रामलला का दरबार,किसान को मिला 10 टन फूलों का ऑर्डर

22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे. राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. रामलला के दरबार में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के फूलों की सुगंध महकेगी. यहां सिंभावली क्षेत्र के छोटे से गांव तिगरी में रहने वाले एक किसान तेग सिंह को विभिन्न वैरायटियों के करीब 10 टन फूलों का ऑर्डर मिला है. किसान ने कहा कि अयोध्या में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं और हर रामभक्त का सपना पूरा होने जा रहा है. इस अवसर पर उन्हें यह ऑर्डर मिलना सौभाग्य की बात है.

किसान तेग सिंह प्रधान ने बताया कि हापुड़ के फूल दुनियां भर में मशहूर हैं. वह पिछले 35 सालों से फूलों की खेती कर रहे हैं. उनके यहां एक दर्जन से भी ज्यादा प्रजातियों के फूल हैं. तेग सिंह के खेत में गुलाब की ही चार-पांच से ज्यादा प्रजातियां हैं, जिनमें लाल गुलाब, पीला गुलाब, पिंक गुलाब व अन्य गुलाब हैं. उन्‍होंने बताया कि अयोध्या के राम मंदिर से 10 टन फूलों का ऑर्डर मिला है. यह बहुत ही खुशी की बात है कि उनके द्वारा तैयार किये गये फूलों से अयोध्या का राम दरबार सजेगा. हापुड़ के फूलों की महक पूरे परिसर को सुगंधित करेगी.

Read also – भगवान श्रीराम के भोग के लिए आगरा के मशहूर 56 किस्म के ‘पेठे’ अयोध्या पहुंचे

जनवरी को होने वाले ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मौके पर अयोध्या का नया श्रीराम मंदिर हापुड़ के मशहूर फूलों से महकेगा। मंदिर की सजावट में शहर से भेजे जा रहे फूलों की खुशबू बिखरेगी।हापुड़ में रहने वाले तेज सिंह प्रधान फूल उगाने के काम में महारथ रखते हैं। उन्हें को गुलाब, कार्नेशन, ट्यूलिप, लिलियम, कोलकाता गेंदा और कई दूसरी किस्मों के लगभग 10 टन फूलों को अयोध्या भेजने का ऑर्डर मिला है।

फ्लोरिकल्चरिस्ट तेज बहादुर प्रधान ने कहा कि हमारे पास जो ऑर्डर आए हैं जरबेरा, कार्नेशन, लिलियम, ट्यूलिप और एंथोरियम, बर्ड ऑफ पैराडाइज, रोजेज, इन सबकी अलग-अलग क्वांटिटी है, जैसे 50-50 बॉक्स ऑर्किड के, 100 बॉक्स जरबेरा, 20-25 बॉक्स एंथोरियम के, 50 बॉक्स बर्ड ऑफ पैराडाइज के, 100 बॉक्स क्रिजेंथियम के, दूसरा कलकत्ता से गेंदा आता है, जिससे लड़ी बनती है, गेंदा वो नियर अबाउट आधा ट्रक मानकर चलो, दूसरा क्रजंथिमम, कनेर, बहुत सारे फूल और ऐसे मिलाकर रोज एक-दो ट्रक जाता रहता है, फूल इसका अयोध्या के लिए जाता रहता है राम मंदिर के लिए, काम इसका चल रहा है चार-पांच दिन से।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *