ED की पूछताछ से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ाई सुरक्षा, सियासी हलचल तेज

Hemant Soren – झारखंड में कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी शनिवार को पूछताछ करेगी। इसको लेकर ईडी के जोनल ऑफिस और मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।ईडी के अधिकारी पूछताछ के लिए दोपहर को सीएम हाउस जाने वाले हैं।ईडी दफ्तर और सीएम आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई।रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पीटीआई-वीडियो को बताया कि 1,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। तीन लेयर की सुरक्षा यहां पर लगाई गई है।

उन्होंने कहा कि रांची प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जांच एजेंसी के कार्यालय और सीएम हाउस के आसपास सुरक्षा को बढ़ाई है।अधिकारी ने कहा कि पूछताछ खत्म होने तक सीएम आवास के पास यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।एजेंसी ने 13 जनवरी को लेटर भेजकर मुख्यमंत्री को 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच मामले में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने को कहा था।

Read also- ठेले पर नान खटाई बेचकर खरीदी लाखों की फॉर्च्यूनर, रोज की कमाई जान रह जाएंगे हैरान!

जवाब में सोरेन ने ईडी से कहा कि वो 20 जनवरी को उनके आवास पर उनका बयान दर्ज कर सकते हैं।जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन से पूछताछ को लेकर कुछ आदिवासी संगठनों ने इसका विरोध भी जताया है।इसको लेकर एजेंसी ने मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची के सीनियर एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *