शोएब मलिक ने की तीसरी शादी, 2010 में सानिया मिर्जा से हुई थी दूसरी शादी

Shoaib Malik marriage- पूर्व टेनिस स्तार सानिया मिर्जा और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक की शादी में दरार की खबरे काफी लबें समय से चर्चाओं में है और काफी सुर्खिया बटोर रही हैं. हाल ही में खबर सामने गई कि दोनों अलग हो गए है.एक बार फिर शोएब मलिक अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में है. आपको बता दे शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर दी हैं

शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ दूसरा निकाह कर लिया है। 20 जनवरी 2024 को शोएब और सना ने निकाह की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर वेडिंग की अनाउंसमेंट की है। तस्वीरों में शोएब और सना एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं। और इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह। और हमने आपको पेयर्स में क्रिएट कर दिया। शोएब और सना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही हैं

फोटो में आप देख सकते हैं कि शोएब मलिक आइवरी शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सना जावेद पेस्टल ग्रीन ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हैवी ज्वेलरी के साथ अपने लुक पूरा किया। पहली तस्वीर में जहां दोनों साइड हग करके पोज दे रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में शोएब को अपनी बैगम के प्यार में डूबा देखा जा सकता है।

सना जावेद ने बदला अपना सरनेम
सना जावेद ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना नाम भी बदल लिया है। उन्होंने अपने नाम के आगे शोएब मलिक का सरनेम लगा दिया है।

Read also – ED की पूछताछ से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ाई सुरक्षा, सियासी हलचल तेज

सानिया मिर्जा ने दिया था तलाक का हिंट

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में निकाह किया था। दोनों का एक बेटा भी है। पिछले एक साल से सानिया और शोएब के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। हाल ही में, सानिया ने शोएब संग तलाक की अटकलों को हवा भी दी थीं। उन्होंने एक क्वोट को पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, “शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है।”

कौन हैं सना जावेद?
सना जावेद पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह ‘कहानी’, ‘ऐ मुश्त-ए-खाक’, ‘रोमियो वेड्स हीर’, ‘रुसवाई’, ‘डंक’ और ‘डर खुदा से’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इन दिनों सना टीवी सीरियल ‘सुकून’ में एना की भूमिका में नजर आ रही हैं। बता दें कि सना जावेद की भी ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने उमर जसवाल से शादी की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *