अंतरिक्ष से कुछ ऐसा दिखता है अयोध्या राम मंदिर, ISRO की सैटेलाइट ने खींची शानदार तस्वीर

(अजय पाल)Ram Mandir Satellite View: अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी को रामलला की  प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिसको लेकर भव्य तैयारी की जी रही है । राम मंदिर के उद्घाटन को भक्तों को लंबे समय से इंतजार था .अब वो शुभ घडी आ गई है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी ISRO ने सैटेलाइट व्यू की कुछ तस्वीरें शेयर की है,जो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें भगवान राम का मंदिर दिख रहा है।ये तस्वीर अंतरिक्ष से इसरो ने खीची है।सेटेलाइट तस्वीर मे राम मंदिर के पास पुनर्विकसित दशरथ महल और सरयू नदी भी देखी जा सकती है ।

इसरो ने खीची शानदार तस्वीर – बता दें कि इसरो द्वारा  खीची गई तस्वीर में राम मंदिर को पीले रंग में मार्क किया गया है। वायरल तस्वीर में राम मंदिर की भव्यता  का एहसास हो रहा है। वहीं राम लला की मूर्ति 21 जनवरी की शाम को नए मंदिर में स्थापित की जाएगी । 22 जनवरी को लाखों भक्तों के सामने राम लला का प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा अपने आप में एक ऐतिहासिक पल होगा। जिसमें सभी भक्त साक्षी बनेगें।

Read also-अयोध्या पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ,रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामभद्राचार्य से की मुलाकात -वीडियो वायरल

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या- 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी समेत देशभर के  तमाम साधु संत इस कार्य्रक में हिस्सा लेगे ।राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले  ISRO ने नेशनल रिमोट सेंसिंग सेटेलाईट से अयोध्या की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को स्पेश से लिया गया है। जिसमे भगवान राम का भव्य मंदिर दिखाई दे रहा है । अंतरिक्ष से भगवान राम का मंदिर कैसा दिखता है । इस तस्वीर के जरिए स्पष्ट हो रहा है। इस तस्वीर में सरयू नदी और अयोध्या शहर पूरी तरह साफ दिख रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाय़ा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *