हरियाणा में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को मिली बड़ी कामयाबी

हरियाणा में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। टीम ने 2 दिन के भीतर नशे के बड़े जखीरा को पकड़ा है। दो नशा तस्करों से 2 लाख 35 हज़ार नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं जिसकी बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

आपको बता दे कि इस बार यमुनानगर एंटी नाकोटिक सेल की टीम के हाथ 2 बड़े नशा तस्कर लगे है। जिनका नाम देवेंद कश्यप है और हिमांशु है। देवेंद कश्यप पांजुपुर गांव का रहने वाला है और खजूरी में अपना एक मेडिकल स्टोर चलता है लेकिन उसके पीछे एक रिहाईसी मकान में उसने नशीले कैप्सूल रखे हुए हैं। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की और मौके से करीब 1 लाख 35000 नशीले कैप्सूल का जखीरा बरामद हुआ है।

Read also – Saif Ali Khan Surgery: सर्जरी के बाद अस्पताल से ड‍िस्चार्ज हुए सैफ अली खान, करीना संग पहुंचे घर

दूसरे नशा तस्कर से करीब डेढ़ लाख प्रतिबंध नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। जिसे यमुनानगर की बैंक कॉलोनी से पड़ा है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और सख़्ती से पूछताछ की जाएगी

एएसपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि बाजार में इन कैप्सूल की कीमत करीब 15 लाख रुपए है। अल्प्रेक्स, ट्रामाडोल, अल्प्रेक्सजोराम जैसी नशीली गोलियां मौके से मिली है। हिमाद्रि कौशिक का कहना है दोनों मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।लेकिन इसके गैंग से जुड़े बाकी लोग अगर इस काम में है तो उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि दोनों नशा तस्करों का आपराधिक रिकार्ड भी खांगाला जाएगा और यह भी जानेने की कोशिश की जाएगी वह नशे के केस में पहले भी कोई गिरफ्तार हुआ है या नहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *