फ्रांस के राष्ट्रपति ने इमैनुएल मैक्रों ने निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह का किया दौरा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार शाम को दिल्ली में निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह का दौरा किया।मैक्रों दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।अधिकारी ने बताया कि वे भारत में सूफी संस्कृति के केंद्र, लगभग 700 साल पुराने दरगाह में रात 9.45 बजे पहुंचे और आधे घंटे से अधिक समय तक वहां रहे।

ये दरगाह प्रसिद्ध सूफी निज़ामुद्दीन औलिया और उनके शागिर्द अमीर खुसरो की कब्र है।इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अपने फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया।राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए,

Read also – गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं का एक-दूसरे के राष्ट्रीय दिवस परेड और समारोहों में सम्माननीय अतिथि बनना एक ऐतिहासिक क्षण है और हमारी दोस्ती की गहराई और हमारी साझेदारी की ताकत का प्रतीक है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *