नीतीश कुमार गद्दार हैं उन्होेंने बिहार की भावनाओं को धोखा दिया है-कुणाल घोष

Bihar Political Crisis- जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बिहार में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें चारों ओर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. रविवार (28 जनवरी, 2024) को उन्हें यू-टर्न मारने से जुड़े फैसले को लेकर खास से लेकर आम लोगों तक ने घेरा. एक ओर विपक्ष के शीर्ष नेताओं में किसी ने उनकी तुलना गिरगिट से की तो कोई उन्हें धूर्त बताता नजर आया. इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बीजेपी से हाथ मिलाने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को गद्दार बताया है।

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, “नीतीश कुमार गद्दार हैं, उन्होंने न केवल धोखा दिया बल्कि बिहार के समर्थन, भावनाओं को भी धोखा दिया। उन्होंने फिर से बीजेपी से हाथ मिला लिया है। एआईटीसी पहली पार्टी थी जिसने इसे महसूस किया। यही कारण है कि दीदी (ममता बनर्जी) ने इंडिया अलायंस के संयोजक के लिए उनके नाम की घोषणा नहीं की।

Read also – राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में एंट्री करने से पहले बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जाएगी

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि नीतीश कुमार गद्दार हैं, उन्होंने न केवल धोखा दिया बल्कि बिहार के समर्थन, भावनाओं को भी धोखा दिया। उन्होंने फिर से बीजेपी से हाथ मिला लिया है। एआईटीसी पहली पार्टी थी जिसे इस बात का अहसास हुआ थी, यही वजह है कि दीदी ने इंडिया अलायंस के संयोजक के लिए उनके नाम का एलान नहीं किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *