CM योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपिता तथा देश की आजादी के महानायक महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर आज राष्ट्र उनको श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। देश उनकी पुण्य तिथि यानी 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाता है। वही इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल मौजूद रहीं

Read also –AAP -कांग्रेसबंधन का BJP से सीधा मुकाबला,सुरभा के कड़े इंतजाम  गठ

राष्ट्रपिता के चिंतन में मनुष्यता व समरसता का आह्वान 
सीएम योगीआदित्यनाथ ने ट्वीट कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। ट्वीट में सीएम ने कहा कि बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है। उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *