दही भल्ले बेच करोड़पति बना शख्स, BMW से आता है ठेला लगाने, दही भल्ले के लोग दीवाने

Crorepati dahi bhalle wala- आज के समय में फूड बिजनेस काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है. क्योकि फूड बिजनेस इस समय काफी फल -फूल रहा है. लोग चाहे दुख हो या खुश ,परेशान हो या एक्साइटेड,हमेशा फूड खाना नही छोड़ते. यही कारण है कि फूड़ बिजनेस में कभी नुकसान नही होता है.फूड बिजनेस को सबसे ज्यादा मुनाफे वाला बिजनेंस माना जाता हैं. सिर्फ आपके हाथों में स्वाद होना चाहिए. अगर स्वाद से कोई कॉम्प्रोमाइज़ नहीं किया गया है, तो फिर आपके खाने को फेमस होने से कोई नहीं रोक सकता. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चाट वाले का वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं . आपको बता दे कि ये वायरल चाट वाला दिल्ली के नेहरू प्लेस के शर्माजी चाट वाले हैं .

आपको बता दे कि शर्माजी पिछले कई सालों से अपनी दुकान यही पर लगाते हैं अपनी सेल के लिए इन्होने मार्केट में कोई शॉप रेंट पर नहीं ले रखी है. ये अपनी दुकान कार में सजाकर घर से लाते हैं. इसके बाद मार्केट आकर कहीं पर भी अपनी एक छोटी सी टेबल पर दुकान सजा लेते हैं. इनका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि खाने वालों की भीड़ हमेशा इनके आसपास नजर आ जाती है. अब इन्हें मार्केट में करोड़पति दही भल्ले वाले के नाम से भी जाना जाने लगा है.

Read also – दिल्ली – सेंट्रल जिले की थाना पटेल नगर ने स्कूटी छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

https://www.instagram.com/reel/C29JafqpBYp/?utm_source=ig_web_copy_link

बन गए करोड़पति
शर्माजी चाट भंडार इस एरिया में किसी परिचय का मोहताज नहीं है. कई सालों से शर्माजी लोगों को दही भल्ले खिला रहे हैं. अपने ख़ास स्वाद की वजह से उन्होंने लोगों का दिल पर राज करते हैं .और इन दही बल्लों को बेचकर शर्माजी करोड़पति बन गए हैं. अब शर्मा जी को करोड़पति भल्ले वाले के नाम से जाना जाता हैं.कई बार शर्माजी अपनी बीएमडब्यू में दुकान लगाने भी आते हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *