पुलिस स्टेशन गीता कॉलोनी ने फरार अपराधी को गिरफ्तार किया 

(अजित सिंह) – शहादरा जिले की पुलिस स्टेशन गीता कॉलोनी के स्टाफ द्वारा एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दरअसल पीओ को गिरफ्तार करने के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए शाहदरा जिले के सभी पुलिस स्टेशनों में समर्पित टीमों का गठन किया गया था। पुलिस स्टेशन गीता कॉलोनी में, घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए SHO गीता कॉलोनी द्वारा ASI राजेश्वर राव, ASI रिंकू सिंह, HC नरेंद्र और HC मनीष तिवारी की एक टीम गठित की गई थी।
टीम को फरार पीओ के बारे में गुप्त सूचना मिली, पीएस गीता कॉलोनी की टीम ने फरार घोषित अपराधियों के गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की, जिसके बाद उपरोक्त पीओ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम शाहबुद्दीन फ़रीदाबाद, हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी को DD नंबर 85ए, दिनांक- 05.02.2024, यू/एस – 41.1 (सी) CRPC PS शाहदरा के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Read also – आइरा खान हनीमून के बाद लौटीं मुंबई,इस हाल में आई नजर,वीडियो हुआ वायरल

आरोपी को दिनांक 16 दिसंबर 2023 को  रेनू चौधरी एमएम/एनई/केकेडी कोर्ट दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा FIR संख्या 299/10 यू/एस 498ए/406/34 IPC पीएस के मामले में पीओ घोषित किया गया था। वहीं गिरफ्तार के बाद आरोपी को जाफराबाद, दिल्ली पीओ को संबंधित थाने को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *