जैकलिन फर्नांडीस ने पूरी की ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग, Share की तस्वीरें 

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग पूरी कर ली है। जैकलीन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।

जैकलीन ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दौरान की फोटो शेयर कर दी। जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग की तीन तस्वीरें शेयर की हैं।

जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा कि बच्चन पांडे के लिए किरदार को निभाने में काफी मजा आया। इस कहानी को जीवंत बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

उन्होंने अपनी को- स्टार कृति सेनन को टैग करते हुए लिखा कि कृति तुम अद्भुत हो और मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं।गौरतलब है कि फिल्म बच्चन पांडे वर्ष 2014 में प्रदर्शित तमिल फिल्म ‘वीरम’ का हिंदी रीमेक है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक अभिनेता बनना चाहता है। वहीं, कृति सेनन एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस के अलावा पंकज त्रिपाठी और अरशद वारसी भी अहम भूमिका है। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ 26 जनवरी 2022 में रिलीज हो सकती है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *