न्यू ईयर पर चीन का जानवरों से क्या है नाता, पहले खरगोश और अब ड्रैगन

पूरी दुनिया में नए साल का दश्न जहां 31 दिसंबर की आधी रात से 1 जनवरी तक मनाया गया.लेकिन वहीं चीन समेत कुछ और देशों में नए साल का जश्न अब शुरू हुआ है.चीनी के करोड़ो लोग चंद्र नव वर्ष मना रहे हैं या खरगोश वर्ष के आगमन पर खुशी से झूम रहे हैं. अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी समुदाय के लोग मोंटेरे पार्क में ‘लूनर न्यू ईयर’ को सेलिब्रेट कर रहे है. नए साल को  लूनर न्यू ईयर के नाम से जानते हैं. 10 फरवरी से चीन में समारोहों की शुरुआत हो चुकी है लूनर न्यू ईयर, जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि चांद की गणना पर आधारित नववर्ष है,क्या आप जानते हैं कि लूनर न्यू ईयर वास्तव में है क्या और जानवरों से इसका क्या नाता है. आइए जानते हैं

लूनर न्यू ईयर क्या है?
चीन में चंद्र नव वर्ष चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है. यह पूरी तरह से चंद्रमा के चक्रों पर आधारित है और हर साल इसको अलग-अलग दिन मनाया जाता है क्योंकि चंद्रमा के चक्र बदलते रहते हैं. आमतौर पर यह जनवरी के अंत और फरवरी के बीच में मनाया जाता है.

क्या है जानवरों से नाता
चीन के नव वर्ष का जानवरों से गहरा नाता है, क्योंकि चीन का राशि चक्र ही 12 जानवरों से मिल कर बना है. यह न्यू ईयर चूहे से शुरू होता है. फिर बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर तक का वर्ष मनाया जाता है. इसमें ड्रैगन को सबसे शुभ माना जाता है और 10 फरवरी से शुरू हुआ नया साल ड्रैगन वर्ष के रूप में ही मनाया जा रहा है. इसलिए इस साल उत्साह कहीं ज्यादा है.आसान शब्दों मे कहें तो जिस तरह से भारत में चंद्र राशि के हिसाब से ज्योतिषीय गणना कर आने वाले समय का अनुमान लगाया जाता है और स्वास्थ्य, धन और प्रेम संबंधों का भविष्य देखा जाता है, और स्वास्थ्य, धन और प्रेम संबंधों का भविष्य देखा जाता है, कुछ वैसे ही चीनी राशि चक्र के 12 महीनों में जानवरों के आधार पर धन, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों का अनुमान लगाया जाता है.

Read also – इंटरनेट पर आया पिग बुचरिंग स्कैम? चीन से लेकर अमेरिका तक परेशान, जनिए इससे कैसे बचें

सरकारी कार्यालय सात दिनों के लिए बंद
ये जश्न 15 दिनों तक चलता है. जिसे वसंत उत्सव भी माना जाता हैं इस दौरान चीन में सरकारी दफ्तर ही नही व्यापार भी बंद रहते हैं और शहरों में सामान्य दिनों के मुकाबले काफी शांति रहती है. चीन में लोग नए साल पर एक-दूसरे को लाल कार्ड देते हैं और पूर्वजों की पूजा भी करते हैं. परिवार के साथ डिनर, ड्रैगन और लॉयन डांस का आयोजन किया जाता है.

खरगोश का वर्ष क्यों?
चीन का राशि चक्र 12 जानवरों से बना है. यह चूहे से शुरू होकर बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर तक चलता है. इसमें ड्रैगन को सबसे शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है.खरगोश वर्ष रविवार से शुरू हुआ और 9 फरवरी 2024 को खत्म हो जाएगा.

चीनी लोग मानते हैं कि जो बच्चा खरगोश वर्ष में पैदा होता है वो शांत और विचारशील होता है. इस राशि चक्र के हर जानवर के पास लकी कलर, संख्या और दिशाओं का बेड़ा होता है. लेकिन हर व्यक्ति की वर्ष और जीवन ‘पांच तत्वों’ से प्रभावित होती हैं, जिसमें लकड़ी, अग्नि, पृथ्वी, धातु और पानी शामिल है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *