छठी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए CM केजरीवाल,समन को बताया गैर-कानूनी

Arvind Kejriwal ED summons- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए। ये छठी बार है जब केजरीवाल पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने हाजिर नहीं हुए।

आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को गैर-कानूनी बताया और कहा कि ईडी को केजरीवाल को बार-बार समन भेजने के बजाय अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए।केजरीवाल के बार-बार समन पर पेश न होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Read also – क्या सच में बर्फ से लग सकती है आग…जानिए हैरान कर देने वाला सच

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 17 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे।मुख्यमंत्री ने कोर्ट को बताया कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और चालू बजट सत्र की वजह से वे कोर्ट नहीं आ सके।अदालत ने अब अरविंद केजरीवाल की पेशी के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *