Delhi-NCR: CM केजरीवाल को ED ने भेजा 8वां समन, क्या होगी आगे की कार्रवाई ?

Delhi-NCR: ED sent 8th summons to CM Kejriwal, what will be the further action of ED, Delhi news in hindi:

Delhi-NCR: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को ED ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में 8वां समन भेजा है। इससे पहले ED के 7वें समन भेजे जाने पर CM केजरीवाल को 26 फरवरी को पेशी के लिए जाना था लेकिन वो बाकी के 6 बार की तरह 26 फरवरी को भी नहीं पहुंचे। केजरीवाल के न पेश होने पर आप पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा था कि 16 मार्च को होने वाले कोर्ट के फैसले का इंतजार कीजिए, जिसका मामला कोर्ट में लंबित है।

ईडी ने कब- कब भेजी केजरीवाल को समन

बता दें कि ईडी ने केजरीवाल को पहला समन 2  नवंबर 2023 को भेजा था। इस समन में सीएम पेश नहीं हुए। दूसरा समन ईडी ने 21 दिसंबर 2023 को भेजा । इसमे भी दिल्ली के सीएम सीएम पेश नहीं हुए। 3 जनवरी 2024 को ईडी ने तीसरा समन भेजा लेकिन वह हाजिर नहीं हुए । 17 जनवरी 2024 को ईडी ने चौथा समन भेजा। लेकिन केजरीवाल एक बार फिर नहीं हाजिर हुए। 2 फरवरी 2024 को ईडी ने पांचवा समन भेजा लेकिन सीएम पेश नहीं।14 फरवरी को ईडी ने छठा समन भेजकर 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा लेकिन दिल्ली के सीएम केजरीवाल पेश नहीं हुए। वहीं ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार 22 फरवरी को 7वां समन जारी किया था और पूछताछ के लिए 26 फरवरी को बुलाया था।
क्या 16 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे Arvind Kejriwal?

हाल में 17 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश हो सकते है।ऐसा बताया गया। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal)की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज फिर से ईडी ने समन जारी कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *