Rewari Crime: न्याय के मंदिर के बाहर शातिराना अंदाज में कैब चालक 9 लाख लेकर फरार

Rewari Crime: रेवाड़ी शहर में कोर्ट परिसर यानि न्याय के मंदिर के मुख्य गेट पर ही दिनदहाड़े एक कार चालक 9 लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गया और इसके बाद मां-बेटी अपना माथा पीटते रहे। फिलहाल पुलिस ने मामले की शिकायत पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Rewari में कैब चालक ने शातिराना अंदाज में लगाया 9 लाख का चूना

आपको बता दें, झज्जर जिले की रहने वाली युवती अपनी मां के साथ कैब बुक कर जमीन का सौदा करने रेवाड़ी आई थी लेकिन कोर्ट में कुछ काम से जैसे ही वह कोर्ट के अंदर गई तो शातिर कैब चालक ने युवती की मां को चकमा देकर कार में रखे 9 लाख लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-3 चौकी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार करीब 15 मिनट बाद युवती जब कोर्ट में अपना काम निपटाकर वापस आई तो बाहर कार नहीं खड़ी थी और उसकी मां पास में ही बैठी हुई रो रही थी। अक्सर वह इसी कार चालक की कैब बुक करते थे और ऐसे में सपना ने पहले तो ये सोचा कि वो कहीं इधर-उधर गया होगा, लेकिन बार-बार फोन करने के बाद भी उसने कॉल रिसीव नहीं की और कुछ देर बाद उसने फोन ही स्विच ऑफ कर लिया जिसके बाद उनका शक गहरा गया। सपना ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना के बाद सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करा दी लेकिन अभी तक कार चालक का सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read Also: Delhi Assembly: आतिशी ने लगाया उपराज्यपाल पर आरोप, कहा भाजपा नेता के जैसे कर रहे हैं काम

झज्जर जिले की रहने वाली सपना नाम की युवती ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार ने रेवाड़ी में जमीन खरीदी है। इस जमीन की बुधवार (28 फरवरी) को रजिस्ट्री होनी थी जिसके लिए उन्होंने झज्जर जिले के ही रहने वाले कैब ड्राइवर की कार बुक कर यहां तहसील में आई थी। तहसील में काम होने के बाद किसी कागजात के काम से सपना और उसकी मां दोनों कार में बैठकर कोर्ट में पहुंच गई।

सपना ने बताया कि कार में रखे बैग में 9 लाख रुपए से ज्यादा थे और इसके अलावा कुछ जरूरी कागजात भी थे। वह अपनी मां को कोर्ट के बाहर ही कार में पैसों की निगरानी के लिए छोड़कर गई थी। सपना का आरोप है कि कार चालक ने शातिर तरीके से उसकी बुजुर्ग मां को चाय पीने लिए भेज दिया और उसकी मां जैसे ही कार से नीचे उतरी आरोपी कैब चालक पैसे और कार लेकर भाग गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *