Lok Sabha Election: पीएम मोदी के सपने को पूरा करने लिए कड़ी मेहनत करूंगा-बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन

Lok Sabha Election: बीजेपी सांसद रवि किशन गोरखपुर (Gorakhpur) से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।रवि किशन ने टिकट मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र( PM MODI) समेत पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी( PM MODI)  के हर गरीब को लाभ पहुंचाने, लोगों के साथ अन्याय नहीं होने और केंद्र की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के सपने को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।बीजेपी ने रवि किशन को दूसरी बार गोरखपुर लोकसभा सीट(Gorakhpur Lok Sabha seat) से उम्मीदवार बनाया है।

Read also-Lok Sabha Election:स्वार्थ पर बना गठबंधन जल्द टूट जाएगा – बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज

प्रधानमंत्री मोदी  पर रवि किशऩ ने कही ये बात..

मैं यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का, संगठन का, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) जी का, अमित शाह जी का और पूज्य महाराज जी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM YOGI) महाराज को दिल से धन्यवाद। गोरखपुर की जनता को धन्यवाद। जब सर्वे(Survey) हो रहा था तो जनता ने कहा कि सर्वे काफी होते हैं न चैनल वाले भी घूमते हैं संगठन भी। उन्होंने कहा कि रवि किशन हमको चाहिए दोबारा। तो मैं सबको आज हाथ जोड़कर धन्यवाद, आभार आप लोगों का। ये विश्वास के लिए मैं वादा करता हूं कि यशस्वी प्रधानमंत्री ( PM MODI)  मोदी जी का जो सपना है कि हर घर गरीब का कल्याण हो और उसके साथ कोई अन्याय न हो, उसको प्रधानमंत्री( PM MODI) के सब लाभ मुख्यमंत्री जी के हर लाभ की योजनाएं उस तक पहुंचे।यह कार्य में पूरी जी जान लगाकर करूंगा।

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 195 नाम शामिल हैं। जिनमें उत्तर प्रदेश के 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

(SOURCE PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *