Delhi Weather: दिल्ली के मौसम का बदला मिजाज, जानें IMD का अनुमान

Delhi-NCR: Change in weather of Delhi, know IMD's estimate weather update news in hindi

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम (Delhi Weather) का मिजाज बदल गया है। 2 दिनों से हुए बारिश के कारण मौसम में नमी आ गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली (Delhi-NCR) में मंगलवार 5 मार्च को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से चार डिग्री कम है। साथ ही सुबह हल्के बादल छाए रहे। आईएमडी (IMD) ने दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई है। दिल्ली के कुछ इलाकों में पिछले तीन दिनों में हल्की बारिश हुई है।

Read Also: UP: ‘पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती’ इसकी मिसाल पेश कर रही हैं गाजियाबाद की ये महिलाएं

बारिश के बाद मौसम में आई नमी

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार 3 मार्च की सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई सुबह आठ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार शाम चार बजे दिल्ली का एक्यूआई 140 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *