Liquor Scam: सीएम केजरीवाल की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें, ED ने दर्ज कराई एक और शिकायत- कल होगी सुनवाई

Loksabha Election 2024

Liquor Scam:शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा समन का पालन न करने पर कोर्ट में बुधवार को एक और शिकायत दर्ज कराई।बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने
केजरीवाल के खिलाफ जारी किए गए पहले 3 समन का पालन न करने को लेकर अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी, उस मामले में 16 मार्च को सुनवाई है।

Read also-UP News: गाजियाबाद में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक करोड़ के माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

ED ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

शराब नीति घोटाले में ईडी सीएम केजरीवाल पूछताछ करना चाहती है।इसे लेकर अब तक 8 बार समन जारी किया जा चुका है।लेकिन AAP संयोजक समन के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हो सके। अरविंद केजरीवाल के इस रवैये को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में एक और शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में एसीएमएम दिव्या मल्होत्रा कल यानी बुधवार को सुनवाई करेगी। आपको बता दें कि ईडी के 8 वे समन के बाद अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। सीएम केजरीवाल ने 2 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेशी की इच्छा जताई थी

ईडी ने कब- कब भेजा केजरीवाल को समन…

बता दें कि ईडी ने केजरीवाल को पहला समन 2  नवंबर 2023 को भेजा था। इस समन में सीएम पेश नहीं हुए। दूसरा समन ईडी ने 21 दिसंबर 2023 को भेजा । इसमे भी दिल्ली के सीएम सीएम पेश नहीं हुए। 3 जनवरी 2024 को ईडी ने तीसरा समन भेजा लेकिन वह हाजिर नहीं हुए । 17 जनवरी 2024 को ईडी ने चौथा समन भेजा। लेकिन केजरीवाल एक बार फिर नहीं हाजिर हुए। 2 फरवरी 2024 को ईडी ने पांचवा समन भेजा लेकिन सीएम पेश नहीं।14 फरवरी को ईडी ने छठा समन भेजकर 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा लेकिन दिल्ली के सीएम केजरीवाल पेश नहीं हुए। वहीं ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार 22 फरवरी को 7वां समन जारी किया था और पूछताछ के लिए 26 फरवरी को बुलाया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *