Aliens: क्या अमेरिका के आसमान में दिखे UFO में एलियंस थे ? पेंटागन ने किया नया खुलासा…

Aliens: Were there aliens in the UFO seen in the sky of America? Pentagon revealed this... Pentagon's report brought about aliens, Aliens news in hindi

Aliens: बचपन से हम सुनते आ रहे हैं कि पृथ्वी की तरह एक और देश है जहां पर एलियंस (Aliens) रहते हैं। लेकिन यह अगर वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो ऐसा मानना थोड़ा मुश्किल होगा। लेकिन अक्सर हमें ये ख़बर सुनने में आती हैं कि कहीं पर एलियंस को देखा गया है। सालों से ये पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है। 1960 में अमेरिका के आसमान में UFO को देखा गया था, जिसके बाद से ही धरती पर एलियंस के आने की ख़बरे तेज हो गईं लेकिन क्या वो सच में एलियंस ही थे या कुछ और इस बात की जानकारी मिल गई।

Read Also:Arunachal: अरुणाचल के पूर्व CM नबाम तुकी ने दिया कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

1960 में दिखे UFO को लेकर पेंटागन ने किया खुलासा

बता दें कि 1960 में अमेरिका के आसमान से यूएफओ (UFO) को देखा गया था, जिसके बाद से उससे जुड़ी ख़बरें आए दिन सुनने में आती रही हैं। लेकिन अब अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने उस ख़बर से पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जो 1960 में UFO को देखा गया था उसमें एलियंस की अंतरिक्ष यान (Spaceship) नहीं बल्कि वो अमेरिका के खुफिया एयरप्लेन (Airplane) थे। अमेरिका के द्वारा जारी किए गए एक रिपोर्ट से ये इस बात की जानकारी मिली है कि उस इन खुफिया प्लेन और अंतरिक्ष तकनीक को ही पुरा विश्व यूएफओ (UFO) समझ रहा था।

अमेरिका का एलियंस से संपर्क हुआ था या नहीं ?

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक कोई ऐसे सबूत (Evidence) नहीं मिले हैं जो साबित कर सकें कि हमारा एलियंस के साथ संपर्क (Contact) हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें पता है हमारे इस रिपोर्ट के बाद भी शायद लोग ये मानने के लिए तैयार नहीं होंगे कि एलियंस नहीं हैं लेकिन हम ये जरुर कह सकते हैं कि अभी तक किसी देश के पास ऐसे कोई सबूत नहीं जो ये साबित कर दे आसमान में देखे गए विमान एलियंस के थे या उनसे हमारा संपर्क हुआ था।

Read Also: Madhya Pradesh: कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना, सचिवालय में आग लगाने में ठहराया बीजेपी को जिम्मेदार

क्या UFO से जुड़ी ख़बरे झुठी थीं ?

पेंटागन के ऑल-डोमेन विसंगति समाधान कार्यालय (AARO) की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के बारे में बताते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इस रिपोर्ट में अमेरिकी सरकार द्वारा यूएफओ की जांच करने के संबंध में जानकारी है। उन्होंने कहा कि हमनें शोध किया और 2021 गैलप पोल में एक बात की जानकारी मिली कि पृथ्वी पर मौजूद 40 फीसदी लोगों का ये मानना है कि पृथ्वी पर एलियंस आए थे। साथ ही ये भी कि पिछले 2 सालों में इसे मानने वाले लोगों में 33 फीसदी बढ़ोत्तरी भी हुई है। पेंटागन के द्वारा जारी किए गए इस रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि जो 1960 से अफवाहें उड़ी थी वो झुठी थीं, सच तो ये है कि पृथ्वी पर कभी मदेखा ही नहीं गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *