Lok Sabha 2024: चुनाव से पहले बढ़ाई गई केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा,Y नहीं अब Z कैटेगरी में रहेंगी अनुप्रिया पटेल

Lok Sabha 2024: Anupriya Patel's security increased in view of Lok Sabha elections in hindi news

Lok Sabha 2024: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha 2024) से पहले अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अनुप्रिया पटेल अब Z कैटेगरी की सुरक्षा में रहेंगी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपना दल (एस) की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को Z कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। इससे पहले अनुप्रिया पटेल को Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने ये बड़ा फैसला लिया है।

Read Also: Aliens: क्या अमेरिका के आसमान में दिखे UFO में एलियंस थे ? पेंटागन ने किया नया खुलासा…

Y कैटेगरी से Z कैटेगरी हुई अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा

दरअसल, गृह मंत्रालय ने अनुप्रिया पटेल को दी गई Y कैटेगरी की सुरक्षा बढ़ाकर Z कैटेगरी कर दी है। Z श्रेणी में 22 कर्मी होते हैं। इसमें चार से छह एनएसजी कमांडो और पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के जवानों की तरफ से यह सुरक्षा दी जाती है। Z+ के बाद Z सुरक्षा सबसे सुरक्षित सिक्योरिटी में आता है। सुरक्षा बढ़ाने का फैसला गृह मंत्रालय की ओर से ऐसे वक्त लिया गया है जब लोकसभा चुनाव की गहमा गहमी बढ़ी हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *