राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, लंबे समय से थे बीमार

अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, लंबे समय से थे बीमार | total tv, news hindi, live,

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। बता दें कि अमर सिंह का पिछले 6 महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अमर सिंह का हाल के दिनों में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। वहीं शनिवार दोपहर को उन्होंने आखिरी सांस ली।

अमरसिंह के इलाज के दौरान की तस्वीर

आपको बता दें 64 वर्षीय अमरसिंह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी के चलते सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उसमें बताया गया था कि वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहां पर था। गौरतलब है कि अमर सिंह की साल 2013 में किडनी खराब हो गई थी।

Read Also – दिल्ली के मंत्री ने हरियाणा में दिया बड़ा बयान, कहा- पानी पर सबका हक

अमरसिंह ने अपनी मौत की खबर के दो घंटे पहले बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथी और बकरीद को लेकर दो ट्वीट किए थे। अक्सर देखा जाता था कि वे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते थे।

अमर सिंह के आखिरी ट्वीट

वे समाजवादी पार्टी (एसपी) के पूर्व नेता रहे हैं। एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमरसिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। हाल ही में कुछ महीनों पहले उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।


Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

1 thought on “राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, लंबे समय से थे बीमार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *