Haryana CM Oath : नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के CM

Haryana CM Oath: नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, इस दौरान दोनों नेता काफी भावुक नजर आए। दिलचस्प बात ये रही कि जेजेपी के भी चार विधायक देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह,जोगीराम और राम निवास शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की सियासत में बड़ा फेरबदल हुआ है। सियासी उपथ-पुथल के बाद नायब सिंह सैनी ने अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी थे।

कंवरपाल सिंह गुर्जर ने ली मंत्री पद की शपथ

विधायक कंवरपाल सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। कंवरपाल हरियाणा के यमुनानगर जिले के रहने वाले है। वह इससे पहले भी शिक्षा मंत्री, वन मंत्री रह चुके हैं और इसके अलावा वह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं।

जय प्रकाश दलाल ने ली मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ जय प्रकाश दलाल ने मंत्री पद की शपथ ली। जो लोहारू सीट से विधायक हैं। 2014 में बीजेपी में शामिल होने वाले जय प्रकाश दलाल पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी किसान सेल के प्रभारी, जींद जिला प्रभारी जैसे कई पदों पर रह चुके हैं।

Read also-Rajasthan News: जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त, सुरक्षित बाहर निकला पायलट

रणजीत सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

नायब सैनी सरकार में रणजीत सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वह खट्टर सरकार में ऊर्जा और बिजली मंत्री रहे हैं। रनिया सीट से वह निर्दलीय विधायक हैं। 2019 में उन्होंने अपने पोते दुष्यंत चौटाला के साथ खट्टर सरकार मे शामिल हुए थे।

मूलचंद शर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ

हरियाणा के बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक ( BJP) मूलचंद शर्मा खट्टर सरकार में परिवहन और खनन मंत्री रहे हैं। आज फिर से उन्होनें मंत्री पद की शपथ ली है।

डॉ बनवारी लाल ने भी ली मंत्री पद की शपथ

पूर्व की सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने भी एक बार फिर से हरियाणा की नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। वह हरियाणा विधानसभा की बावल सीट से विधायक हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *