Sudha Murthy Rajya Sabha: लेखिका और समाजसेवी सुधा मूर्ति ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली

Sudha Murthy Rajya Sabha:समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति ने गुरुवार को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष, 73 साल की मूर्ति को कन्नड़ और अंग्रेजी साहित्य में अपने योगदान के लिए जाना जाता है। उन्हें साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार, पद्म श्री (2006) और पद्म भूषण (2023) से सम्मानित किया जा चुका है।पिछले सप्ताह संसद के ऊपरी सदन के लिए उनका नामांकन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ था।

सुधा मूर्ति कौन है ?

सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष होने के साथ ही एक टीचर व राइटर भी है।उन्होनें इंफोसिस के फाउंडर(Founder of Infosys) नाराय़ण मूर्ति से 1978 में शादी की थी।उनकी बेटी की नाम अक्षरा मूर्ति है।जो ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं।सुधा मूर्ति के बेटे का नाम रोहन मूर्ति है।

Read also-One Nation One Election:’एक देश, एक चुनाव’ पर रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की रिपोर्ट की

पीएम ने कही ये बात

पीएम मोदी ने X पर लिखा मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा कृष्णमूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है.सुधा जी का सामाजिक कार्य ,परोपकार,शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है.राज्यसभा में उनकी उपस्थिती हमारी नारी शक्ति का एक शक्तिशाली प्रमाण है. जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है.उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *