Delhi Politics:बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने क्यों कहा सीएए पर धर्म की राजनीति कर रहे हैं सीएम केजरीवाल

Delhi Politics

Delhi Politics:दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीएए का विरोध कर धर्म की राजनीति कर रहे हैं।सचदेवा ने कहा कि हर कोई जानता है कि बीजेपी ने घोषणापत्र में कहा था कि वो सीएए लागू करेगी। बिल लोकसभा में पारित हो गया, लेकिन केजरीवाल ने तब कुछ नहीं कहा। अब जब सीएए लागू हो गया है तो वो धर्म के आधार पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएए के लागू होने से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से अल्पसंख्यकों के लिए दरवाजे खुलने से काफी संख्या में लोग भारत आएंगे।

Read also-AAP Candidate List 2024:लोकसभा चुनाव के लिए आप ने जारी की कैंडिडेट की पहली लिस्ट

वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर की टिप्पणी

केजरीवाल को सुनते हुए ऐसे लग रहा था कि विकृत मानसिकता का कोई व्यक्ति होता है। आज केजरीवाल वैसा प्रतीत लग रहे थे। सबको मालूम है कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में था कि हम सीएए लागू करेंगे। लोकसभा में बिल पारित हुआ। एक शब्द अरविंद केजरीवाल के मुंह से नहीं निकला। अब जब वो कानून अमल में आ गया है तो अब ये उसमें धर्म के आधार पर राजनीति ढूंढ़ रहे हैं।जिन पर अत्याचार हो रहा है वो हिंदू हैं, बौद्ध हैं जैन हैं, ईसाई हैं। वहां के अल्पसंख्यक हैं। उनकी लड़कियां उठाई जाती हैं। मंदिर- गुरुद्वारा तोड़ दिए जाते हैं। गुरुग्रंथ के साथ बेदअबी की जाती है। अरविंद केजरीवाल एक शब्द नहीं बोलते हैं। क्यों क्योंकि उसमें कोई मुस्लिम नहीं है। इनको सिर्फ एक मत की राजनीति करनी है। एक धर्म की राजनीति करनी है। इनमें मानवीय संवेदना खत्म हो गई है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *