Election Commissioner: पूर्व नौकरशाह एस. एस. संधू और ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त चुना गया-अधीर रंजन चौधरी

Election Commissioner: ज्ञानेश कुमार और एस. एस. संधू नये चुनाव आयुक्त ( Election Commissioner) होंगे. चुनाव समिति की बैठक के बाद दोनों के नाम की घोषणा की गई PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में पूर्व नौकरशाहों ज्ञानेश कुमार और और एस. एस. संधू के नामों को अंतिम रूप दिया गया

अधीर रंजन चौधरी ने की घोषणा

चुनाव आयुक्त चुनने के लिए चयन समिति की बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, इस समिति में सरकार के पास बहुमत है. एक श्री कुमार केरल से और एक श्री बी. संधू पंजाब को चुनाव आयुक्त के रूप में चुना गया है। PM मोदी की अगुवाई वाली समिति ने दो चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए बैठक की थी।

Read Also-Andhra Pradesh Assembly Elections : आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए TDP ने 34 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

अधीर रंजन चौधरी ने PM मोदी के नेतृत्व वाले पैनल पर सवाल भी उठाया। उन्होंने कहा कि कई बार मांगने के बाद भी उन्हें नामों की शॉर्ट-लिस्ट नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जब मंत्रालय ने मुझे चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए बुलाया तब मैंने एक छोटी सूची मांगी। आम तौर पर छोटी सूची बनाई जाती है। मुझे कल देर रात 212 उम्मीदवारों की लिस्ट मिली।

Read Also-BHUTAN: भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे

अधीर चौधरी ने कहा कि इतनी लंबी सूची में आप कैसे किसी को चुन सकते हैं। मुझे लगा कि ऐसी सूची देखने का कोई फायदा नहीं है। चौधरी ने कहा कि उन्होंने बैठक में अपनी असहमति दर्ज करा दी है। और ये शुरू से पता था सरकार अपने मन से चुनाव आयुक्त का चयन करेगी। हालांकि मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं।

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *