ED: हैदराबाद में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली लाई गईं BRS नेता के कविता, ईडी की पूछताछ जारी

ED: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीते दिन दिल्ली शराब नीति मामले में हैदराबाद में करीब 8 घंटे की रेड बाद तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी BRS नेता के कविता को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद जांच एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए देश की राजधानी दिल्ली में ले आई है और अब उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दिल्ली शराब नीति मामले में ED करेगी पूछताछ

आपको बता दें, दिल्ली शराब नीति मामले में ED ने 30 नवंबर 2022 को कारोबारी अमित अरोड़ा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। ED के मुताबिक, अमित ने अपने बयानों में कविता का नाम लिया था जिसके बाद जांच एजेंसी ने दावा किया था कि कविता ‘साउथ ग्रुप’ की शराब लॉबी की मुख्य लीडर थीं। उसने एक अन्य बिजनेसमैन के जरिए दिल्ली में AAP नेताओं को 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इसके बाद मार्च 2023 में ED ने कविता का नाम भी इस केस में शामिल कर लिया था।

ED का दावा है कि के कविता साउथ ग्रुप का हिस्सा थीं जिसमें दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया, सारथ रेड्डी, एम श्रीनिवासुलु रेड्डी, राघव मगुंटा शामिल थे। समूह का प्रतिनिधित्व अरुण पिल्लई, अभिषेक बोइनापल्ली और बुची बाबू ने किया था। दिल्ली में शराब नीति 2021-22 के थोक विक्रेताओं के लिए असाधारण रूप से उच्च 12 प्रतिशत लाभ मार्जिन और खुदरा विक्रेताओं के लिए लगभग 185 प्रतिशत लाभ मार्जिन के साथ दी गई थी।

Read Also: CAA: देश में सीएए लागू होने के बाद अमेरिका की टिप्पणी पर भारत सरकार ने दी ये कड़ी प्रतिक्रिया

ED के मुताबिक, पॉलिसी के 12 फीसदी मार्जिन का छह फीसदी थोक विक्रेताओं से आम आदमी पार्टी के नेताओं को रिश्वत के तौर पर वसूला जाना था। साउथ ग्रुप ने आप नेता विजय नायर को एडवांस में करीब 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी. इस अग्रिम रिश्वत के बदले में, विजय नायर ने साउथ ग्रुप को थोक कारोबार में हिस्सेदारी का आश्वासन दिया क्योंकि दिल्ली शराब कारोबार में उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं थी।

इसके अलावा साउथ ग्रुप के साथ हिस्सेदारी साझा करने वाली इकाइयों में से एक समीर महेंद्रू की इंडो स्पिरिट्स का नाम भी सामने आया। समीर महेंद्रू ने साउथ ग्रुप के अरुण पिल्लई और प्रेम राहुल मंदुरी को 65 प्रतिशत की साझेदारी देकर कंपनी बनाई। के कविता और मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी और राघव मगुंटा इस फर्म में भागीदार थे।

Read Also: EC: नवनियुक्त केंद्रीय चुनाव आयुक्तों ने संभाला पदभार, 7 चरणों में हो सकता है चुनाव !

ED ने 7 मार्च को हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को गिरफ्तार किया था। पिल्लई ने पूछताछ के दौरान ED को बताया था कि के कविता और आम आदमी पार्टी के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत 100 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ, जिससे कविता की कंपनी इंडोस्पिरिट्स को दिल्ली के शराब कारोबार में एंट्री मिली थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *