Electoral Bonds: इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर राहुल गांधी ने साधा BJP सरकार पर निशाना

Rahul Gandhi on PM Modi

Electoral Bonds: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड सीट से लोकसभा प्रत्याशी राहुल गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड योजना में कथित घोटाला सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट चला रहे थे। इलेक्टोरल बॉन्ड योजना दुनिया में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है।

Electoral Bonds को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर राहुल गांधी

यह बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे में इलेक्टोरल बॉन्ड कथित घोटाले को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के पॉलिटिकल फाइनेंस के सिस्टम को साफ करने की बात की और इलेक्टोरल बॉन्ड योजना लेकर आए। लेकिन अब इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई देश के सामने है। नरेंद्र मोदी ने जो इलेक्टोरल बॉन्ड का कॉन्सेप्ट रखा है, वह दुनिया का सबसे बड़ा वसूली का रैकेट है।

Read Also: ED: हैदराबाद में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली लाई गईं BRS नेता के कविता, ईडी की पूछताछ जारी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से बड़ा कोई भ्रष्टाचार नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सभी एजेंसियों को भ्रष्टाचार करने में लगा दिया है। इलेक्टोरल बॉन्ड कंपनियों से हफ्ता लेने की योजना थी। चंदा देने वाली कंपनियों में कई शेल कंपनियां हैं।

इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले में अपनाए गए तरीक़े का पर्दाफ़ाश करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इसमें सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग से दबाव बनाकर वसूली की जा रही थी। कंपनी पर केस लगता है, इसके बाद इन कंपनियों से भाजपा को पैसा मिलता है। केंद्र सरकार जिस भी कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट देती, वह कंपनी इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को रिश्वत देती थी।

एक प्रश्न के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, चुनाव आयोग अब हिंदुस्तान की संस्थाएं नहीं रहीं, यह भाजपा और आरएसएस के हथियार हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले से जुड़े लोगों को सोचना चाहिए कि कभी न कभी भाजपा की सरकार बदलेगी। इसके बाद ऐसी कार्रवाई होगी कि ये फिर कभी नहीं होगा। ये मेरी गारंटी है।

Read Also: CAA: देश में सीएए लागू होने के बाद अमेरिका की टिप्पणी पर भारत सरकार ने दी ये कड़ी प्रतिक्रिया

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी विपक्षी दल की राष्ट्रीय स्तर पर कॉन्ट्रैक्ट देने की पहुंच नहीं है। कोई भी विपक्षी दल सीबीआई, आयकर विभाग और ईडी को नियंत्रित नहीं करता है। इन सभी को सीधे तौर पर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह आपराधिक उगाही है। कॉरपोरेट डरे हुए हैं और दबाव में हैं। भाजपा के पास विपक्ष की सरकारें गिराने के लिए पैसा इसी इलेक्टोरल बॉन्ड से आ रहा है। आज ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग जांच नहीं करती, मोदी सरकार के लिए वसूली करती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *