EC: नवनियुक्त केंद्रीय चुनाव आयुक्तों ने संभाला पदभार, 7 चरणों में हो सकता है चुनाव !

EC: लोकसभा चुनाव की तारीखों एवं पूरे चुनावी कार्यक्रम के 16 मार्च को होने जा रहे ऐलान से पहले आज केंद्रीय चुनाव आयोग में हलचल बढ़ी रही। नवनियुक्त केंद्रीय चुनाव आयुक्तों ने पदभार संभाल लिया। वही खबर है कि 7 चरणों में चुनाव हो सकता है। EC ने मौके पर जायजा भी लिया।

देश में कल लोकसभा चुनाव का बिल्कुल बज जाएगा। इसी के साथ कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव का भी ऐलान होगा इससे पहले आज केंद्रीय चुनाव आयोग मे हलचल बढ़ी रही। ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने आज EC में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों को बधाई दी और फिर चुनावी तैयारी को लेकर बैठक हुई इसके बाद कल लोकसभा चुनाव का एलान होने की जानकारी सामने आई।

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की संभावना कम नजर आ रही है क्योंकि चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम चुनाव की तारीख के अलावा कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया गया है,केंद्र शासित प्रदेश में नहीं।ऐसे में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के कल एलान की संभावना फिलहाल नज़र नही आ रही है। वहीं लोकसभा चुनाव के साथ-साथ अप्रैल/मई में अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में भी चुनाव आयोजित किये जा सकते हैं।

अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों मे मतदान हो सकता है। 6 से 7 चरण में यूपी, बिहार, बंगाल, 3 से 4 चरण में महाराष्ट्र ,मध्यप्रदेश ओडिशा जम्मू कश्मीर में चुनाव हो सकता है। 2 से 3 चरणों में राजस्थान,असम,झारखंड छत्तीसगढ़ में चुनाव हो सकता है। एक चरण में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश तमिलनाडु,केरल ,गोवा लक्षद्वीप लद्दाख में चुनाव हो सकता है। 75 से 80 दिन की आदर्श आचार सहिता रहेगी। मई के अंतिम हफ्ते या जून के पहले हफ्ते में मतगणना की तारीख होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *