Anil Vij: अनिल विज ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं रूठा नहीं हूँ’ !

Anil Vij: हरियाणा में मनोहर सरकार जाने के साथ अपने मंत्री पद से इस्तीफे के बाद और CM नायब सैनी के शपथ ग्रहण के बाद से नाराज चल रहे पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ( Anil Vij ) ने शनिवार को चुप्पी तोड़ी है और नाराजगी के सवाल के जवाब में कहा है कि ‘मैं रूठा नहीं हूँ’।

नाराज Anil Vij ने तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें, हरियाणा में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राज्य में नायब सरकार बनने के बाद से नाराज चल रहे हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री Anil Vij हरियाणा कैबिनेट विस्तार में देरी की वजह बन रहे हैं। उनको मनाने की कवायद जारी है। फिलहाल हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार और नाराजगी के सवाल के जवाब में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा है कि मुझे कुछ मालूम नहीं, मैंने सत्र भी अटेंड किया है, मेरी आज तक किसी से कोई बात नहीं हुई, मैं रूठा नहीं हूं। जो कर रहे हैं जो हो रहा है अच्छा हो रहा है जिसको मुख्यमंत्री बनाया है वो नायब सैनी मेरा छोटा भाई है हमें उम्मीद है वो बहुत बेहतरीन काम करेगा।

Read Also: Sleep Well: अधूरी नींद डालती है आपकी सेहत पर बुरा असर, जानें उम्र के हिसाब से कितने घंटे सोना है जरूरी ?

गौरतलब है, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा में BJP ने JJP के साथ अपना गठबंधन तोड़कर मनोहर लाल की सरकार खत्म कर नायब सरकार का गठन करा दिया। इस दौरान BJP विधायक दल की बैठक के बाद से पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज के रूठने की खबरें चल रही हैं, जिसके बाद आज जाकर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। नाराजगी के बाद वह अंबाला में नातिन के साथ खेलते और गोलगप्पे व आलू टिक्की का स्वाद लेते भी नजर आए। यही नहीं बीते दिन उनका जन्मदिन भी था, तमाम दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं थीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *