Bollywood: अर्जुन मौर्य के किरदार से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाएंगे ACTOR अनिल कपूर

Movie Subedaar :
Movie Subedaar : अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ के एक महत्वपूर्ण शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।तुम्हारी सुलु” और “जलसा” फेम सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म “सूबेदार” की घोषणा इस साल मार्च में प्राइम वीडियो की तरफ से की गई थी।सूबेदार’ की कहानी अभिनेता अनिल कपूर के निभाए जा रहे किरदार अर्जुन मौर्य के इर्द-गिर्द घूमती है।

Read also- Politics: महाराष्ट्र में मंत्रीपद को लेकर सियासत तेज, एकनाथ शिंदे को अस्पताल से मिली छुट्टी

सूबेदार का रोल करेगें अनिल कपूर  – अर्जुन एक पूर्व सैनिक है। फिल्म में अनिल कपूर का किरदार व्यक्तिगत और सामाजिक चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी बेटी श्यामा के साथ अपने तनावपूर्ण रिश्तों को सुधारने का ताना-बाना है। कभी देश के लिए लड़ने वाले एक सैनिक सूबेदार को अब अपने घर और परिवार की रक्षा के लिए अंदर के दुश्मनों से लड़ना पड़ता है।सोमवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सेट से कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक भावुक नोट लिखा।

Read also- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने क्यों कहा- मुझे एक बात का अफसोस है…? जानिए

निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने कही ये बात-  उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सपनों से हकीकत तक, विजन से निर्माण तक, ‘सूबेदार’ समर्पण और दिल से आकार लेता है! शेड्यूल पूरा हो गया है, लेकिन जादू अभी शुरू हो रहा है। टीम, जुनून और यात्रा के लिए आभारी हूं।”फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और इसका निर्माण विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और त्रिवेणी ने मिलकर किया है। फिल्म का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होगा।अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म “फाइटर” में नजर आए थे। उन्होंने हाल ही में रियलिटी सीरीज “बिग बॉस ओटीटी” के तीसरे सीज़न को होस्ट किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *