Sandeshkhali News- संदेशखाली मामला में CBI ने शाहजहां शेख के भाई समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

"Sandeshkhali news, Sandeshkhali violence, sheikh shahjahan, alamgir, west bengal news, tmc scam, tmc leaders, शहाजहां शेख, संदेशखाली

Sandeshkhali News- पश्चिम बंगाल के संदेशखली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर पांच जनवरी को हुए हमले में सीबीआई ने शनिवार को निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आरोपित भाई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।शाहजहां शेख के भाई शेख अलोमगीर, संदेशखाली में टीएमसी की छात्र शाखा के अध्यक्ष मफुजर मोल्ला और निवासी सिराजुल मोल्ला को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल पुलिस की दर्ज तीन एफआईआर को ले लिया है।

इन गिरफ्तारियों के साथ, मामले में पकड़े लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।सीबीआई को शक है कि ये लोग कथित तौर पर पांच जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हुए हमले में शामिल थे और जब वे पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शेख के परिसरों पर छापा मारने गए थे तो टीम को निशाना बनाने के लिए भीड़ को उकसाया था संदेशखाली में यौन शोषण और जमीन हड़पने का आरोप में शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

Read also – कांग्रेस ने किया “श्रमिक न्याय” और “हिस्सेदारी न्याय” गारंटी का ऐलान ; कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने की घोषणा 

बता दें, संदेशखाली में हुई हिंसा से पहले जनवरी में ईडी की टीम राशन घोटाला मामले में छापेमारी के लिए शाहजहां शेख के ठिकानों पर तलाशी लेने गई ईडी टीम पर भीड़ ने हमला किया था, जिसके बाद से ही वो लापता हो गए थे।राज्य सीआईडी ने उन पर लगे आरोपों की जांच अपने हाथ में ले ली। बाद में कलकत्ता हाइ कोर्ट के आदेश पर उन्हें सीबीआई को सौंप दिया गया।10 मार्च को, अदालत ने उन्हें चार दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया, जिसे बाद में आठ दिन और बढ़ाकर 22 मार्च तक कर दिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *