BSF की फायरिंग में एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत, एक जवान घायल

One Bangladeshi smuggler killed, one soldier injured in BSF firing

Bangladeshi Smuggler Died- त्रिपुरा में रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोलीबारी के दौरान एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत(Bangladeshi Smuggler Died)  हो गई। जबकि एक जवान घायल हो गया।अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवान जब कैलाशहर में मगरोली की सीमा चौकी के पास ड्यूटी पर थे, तब उन्होंने 15-20 लोगों के एक ग्रुप को संदिग्ध सामान लेकर भारत की ओर से सीमा बाड़ की ओर आते देखा। बीएसएफ जवानों ने उन्हें रुकने के लिए चुनौती दी लेकिन उन्होंने एक न सुनी, आक्रामक हो गए और ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान को घेर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि खतरे को भांपते हुए बीएसएफ जवान ने फायरिंग की, जो एक तस्कर को लगी और उसकी मौत हो गई।इस घटना के बाद बाकी तस्कर गुस्से में आ गए और बीएसएफ जवान पर हमला कर दिया। लेकिन तभी वहां दूसरे जवान मौके पर पहुंच गये और फिर से गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे हमलावरों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।

Read also-Kolkata Building Collapses- 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 की मौत, मलबे से निकाले गए 14 लोग

मृतक की पहचान बांग्लादेश के मौलवी बाजार जिले के दस्तकी गांव के सद्दाम हुसैन (23) के रूप में हुई है।अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान बीएसएफ के एक जवान के माथे पर गंभीर चोट आई है और उसे नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालात स्थिर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *