दिल्ली जल बोर्ड घोटाला: ED के सामने पेश नहीं होंगे CM केजरीवाल, समन को बताया गैरकानूनी

Arvind kejriwal

Arvind Kejriwal- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal)ने दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में भी आज ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है।AAP ने ईडी के इस समन को भी गैरकानूनी बताया है। ED ने रविवार यानी 17 मार्च को दिल्ली जल बोर्ड घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को समन भेजकर सोमवार यानी 18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। AAP ने ED के समन को केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने की ‘बैकअप’ योजना करार दिया था।

ईडी के समन के अनुसार, केजरीवाल को 18 मार्च को एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी दफ्तर में पेश होकर PMLA के प्रावधानों के तहत अपने बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत दर्ज यह दूसरा मामला है जिसमें केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है

Read also- BSF की फायरिंग में एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत, एक जवान घायल

इससे पहले, उन्हें शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए समन जारी किए गए हैं। केजरीवाल इस मामले में अब तक 8 समन को अवैध बताते हुए एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं। केजरीवाल को इस मामले में 9वां समन जारी कर उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने दावा किया कि एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने जाली दस्तावेज जमा करके ठेका हासिल किया और जगदीश अरोड़ा को इस तथ्य की जानकारी थी कि कंपनी तकनीकी पात्रता पूरी नहीं करती.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *