लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच भूटान दौरे पर जा रहे PM मोदी

लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच PM मोदी 21 से 22 मार्च को भूटान दौरे पर रहेंगे। भारत सरकार की पड़ोसी प्रथम नीति पर जोर देने को ध्यान में रखते हुए PM मोदी की भूटान यात्रा अहम मानी जा रही है। वहीं PM मोदी अपनी भूटान यात्रा से चीन को भी कूटनीतिक संदेश देगे।

भूटान दौरे पर जा रहे PM मोदी

लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच प्रधानमंत्री मोदी कल से दो दिवसीय भूटान दौरे पर रहेंगे। PM मोदी 21 और 22 मार्च को अपनी राजकीय यात्रा में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक PM मोदी भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से भी मुलाकात करेंगे। पीएम की इस यात्रा में भारत और भूटान के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर विचारों के आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए साझेदारी को आगे ले जाने और उसे मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

PM मोदी की भूटान यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और भूटान एक अनूठी और स्थायी साझेदारी साझा करते हैं। ये साझेदारी आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना में निहित है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की पड़ोसी प्रथम नीति पर जोर देने के अनुरूप है।

Read Also: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

भूटान की सीमा भारत और चीन दोनों से सटी हुई है जो कि एक बफर स्टेट का काम करती है। ऐसे में चीन हर वो कोशिश करता है कि भूटान उसके पाले में आ जाए। हाल के दिनों में चीन ने भूटान में अपना दखल भी बढ़ाया है। लेकिन भूटान ने भारत के साथ रिश्तों को हमेशा तरजीह दी है।हाल ही में भूटान के PM मोदी ने भारत का दौरा किया था और पीएम मोदी को भूटान आने का न्योता भी दिया था। ऐसे में चीन को कूटनीतिक संदेश के लिए पीएम मोदी की ये भूटान यात्रा अहम मानी जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *