PM मोदी का भूटान दौरा अचानक हुआ स्थगित, जानें क्या है वजह ?

लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच PM मोदी 21 से 22 मार्च को भूटान दौरे पर जा रहे थे, लेकिन अचानक उनका ये कार्यक्रम रद्द हो गया है। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक भूटान में खराब मौसम की स्थिति के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये दौरा स्थगित किया जा रहा है।

भूटान दौरे पर जा रहे थे PM मोदी, खराब मौसम के कारण रद्द हुआ कार्यक्रम

PM मोदी 21-22 मार्च को भूटान दौरे पर जाने वाले थे। विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले एक बयान में कहा है कि, “पारो हवाई अड्डे पर खराब मौसम की स्थिति के कारण, 21-22 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री की भूटान की राजकीय यात्रा को स्थगित करने का पारस्परिक निर्णय लिया गया है।”

Read Also: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

आपको बता दें, लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच प्रधानमंत्री मोदी कल से दो दिवसीय भूटान दौरे पर जा रहे थे। PM मोदी 21 और 22 मार्च को अपनी राजकीय यात्रा में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करने वाले थे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक PM मोदी भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से भी मुलाकात करने वाले थे। पीएम की इस यात्रा में भारत और भूटान के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर विचारों के आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए साझेदारी को आगे ले जाने और उसे मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया जाना था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *