चीन के साथ सीमा विवाद पर कमांडर स्‍तर की बैठक में भारत की दो टूक

भारत की ओर से चीन को दो टूक कहा गया कि LAC पर तनाव वाले सभी स्थानों से सैनिकों को पूरी तरह पीछे हटाया जाए। | Total tv, news hindi, live,

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद जारी है। इसी मुद्दे को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच टॉप कमांडर स्‍तर की पांचवें दौर की रविवार को बातचीत हुई।

 

इस बैठक में भारत की ओर से चीन को दो टूक कहा गया कि LAC पर तनाव वाले सभी स्थानों से सैनिकों को पूरी तरह पीछे हटाया जाए।  सैन्य सूत्रों के मुताबिक यह बैठक LAC पर चीन की तरफ माल्डो में रविवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई और रात 10 बजे के बाद तक भी जारी रही।

 

बातचीत के दौरान भारत ने पैंगोंग सो और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC के पास टकराव वाले सभी स्थानों से चीनी सैनिकों के जल्द से जल्द पूरी तरह पीछे हटने को लेकर जोर डाला है।

 

Read Also – सेना के जवानों को ले जा रही बस के साथ हादसा, 7 जवानों की मौत, कई घायल

 

गौरतलब है कि चीन की ओर से लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ के मामले सामने आते रहे हैं और इसको लेकर भारत की ओर से हमेशा ही चीन को राजनीतिक तौर पर हस्‍तक्षेप करके समझाया गया है। वहीं इस बार स्थिति थोड़ी अलग रही क्‍योंकि लद्दाख में फिंगर इलाके में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद भारतीय सैनिकों ने जब विरोध किया था तो चीनी अधिकारी वापिस जाने के लिए मान गए थे लेकिन बाद में ना हटने के कारण जब भारतीय सैनियों ने इसका विरोध किया था तो चीन के सैनिकों की ओर से भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया गया था जिसमें भारत के कई जवान शहीद हुए थे और चीन के भी काफी सैनिक मारे गए थे। इसके बाद से ही मामला काफी उलझ गया है और मामला सुलझाने के लिए राजनीतिक स्‍तर पर भी बातचीत जारी है वहीं भारत की ओर से इस दौरान कई चीनी एप भी बैन कर दिये गए और भारतीय नागरिक भी चीन के सामान का लगातार बाहिष्‍कार कर रहे हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *