देश में अब तक इतने नेताओं को हुआ कोरोना

कोरोना पॉजिटिव : देश में अब तक इतने नेताओं को हुआ कोरोना | Total tv, news, live

देश में जहां एक ओर कोरोना पॉजिटिव की रफ़्तार लगातार बढ़ रही है तो वहीं अब इसकी चपेट में कई हाईप्रोफाइल नेता भी आ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण के कारण कई हाईप्रोफाइल नेता नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

रविवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना मरीज पाए गए। उन्होंने खुद ही ट्विटर हैंडल पर कोरोना मरीज जाने की जानकारी दी। अमित शाह के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पायी गई है जिनका अस्‍पताल में ईलाज जारी है।

 

वहीं उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्‍वतंत्र देव सिंह के अलावा रविवार को कोरोना के कारण योगी सरकार की मंत्री कमल रानी वरूण का भी निधन हुआ है।

 

इसके अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। वे चेन्नई के हॉस्पिटल में एडमिट है जहां उनका इलाज जारी है।

 

मध्‍य प्रदेश की बात करें तो यहां पर भी सीएम शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, राज्‍यसभा सांसद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री रामखेलावन पटेल सहित कई नेताओं को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है।

 

दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्‍येंद्र जैन भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

 

उत्‍तराखंड में मंत्री सतपाल महाराज के साथ उनका पूरा परिवार और उनके साथ काम करने वाले 17 स्‍टाफ के सदस्‍य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

 

बीजेपी नेता संबित पात्रा, महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्‍हाण, कांग्रेस नेता संजय झा के अलावा बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास में तैनात 13 सुरक्षाकर्मी कोरोना मरीज पाये गए हैं, जिनका इलाज अस्‍पताल में जारी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *