केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही बीजेपी सरकार – टीएमसी प्रवक्ता Kunal Ghosh

Kunal Ghosh

Kunal Ghosh: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को कहा कि बीजेपी राजनैतिक लाभ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष की टिप्पणी लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की गिरफ्तारी की बाद आई है।

Read also-Bihar Board 12th Result Declared- बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी,87.21 प्रतिशत छात्र हुए पास

TMC प्रवक्ता ने बीजेपी के लिए कही ये बात…

बीजेपी ईडी, सीबीआई, आयकर जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एजेंसियों का इस्तेमाल करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी साबित करती है कि बीजेपी खुद को चुनाव में हार से बचाने के लिए बेताब है। पश्चिम बंगाल उनकी सबसे बड़ी बाधा है, यहां केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बीजेपी को खुद पर भरोसा नहीं है। बीजेपी को पता है कि उसे समर्थन नहीं मिलेगा बंगाल के लोग, यही वजह है कि वे इतने कड़े कदम उठा रहे हैं।”

केजरीवाल ही मुख्यमंत्री रहेगे – आतिशी

दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के बाहर मंत्री आतिशी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कहा कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री रहेगें।केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। चाहे जेल से सरकार चलानी पड़ी तो चलाएंगे।आतिशी की मानें तो देश के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिलेगा कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री जेल से सरकार चलाएंगे।शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। करीब 2 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *