कांग्रेस ने घोषणापत्र में केंद्रीय जांच एजेंसियों पर लगाम जाने का वादा किया 

Congress Manifesto 2024

Congress Manifesto 2024:लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और मेनिफेस्टो कमेटी के चैयरमेन पी चिदंबरम ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया। कॉग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में केंद्रीय जांच एजेंसियों पर लगाम कसे जाने का वादा किया है।घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि यह सुनिश्चित करने का वादा करती है कि पुलिस, जांच और खुफिया एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेंगी। जिन बेलगाम शक्तियों का अभी वो प्रयोग करते हैं, उन्हें कम कर दिया जाएगा। जैसा भी मामला हो, उन्हें संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा

Read also-लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किये बड़े वायदे- जानें घोषणापत्र की बड़ी बातें

साथ ही अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा है कि संविधान की दसवीं अनुसूची में संशोधन करेगी और दलबदल जिस मूल पार्टी से विधायक या सांसद चुना गया था उसे छोड़कर को विधानसभा या संसद की सदस्यता से स्वतः अयोग्य घोषित करेगी।कांग्रेस के न्याय पत्र में कहा गया है कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो खाली पड़े 30 लाख पदों की भर्ती की जाएगी। गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना दिया जाएगा।चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस EVM की दक्षता और मतपत्र की पारदर्शिता को संयोजित करने के लिए चुनाव कानूनों में संशोधन करेगी।मतदान EVM के माध्यम से होगा लेकिन मतदाता मशीन से उत्पन्न मतदान पर्ची को वीवीपैट VVPAT इकाई में रख और जमा कर सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक वोट मिलान का वीवीपैट पर्ची मिलान से किया जाएगा।

Read also-राजस्थान में होम वोटिंग की हुई शुरुआत, बुजुर्ग घर बैठे कर रहे मतदान

कांग्रेस घोषणापत्र में युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की गई है।इसमे 5 न्याय के अंदर 25 गारंटियां शामिल हैं।कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि हमारा यह महज घोषणापत्र नही है देश के ‘न्याय का दस्तावेज’ है।खरगे ने आगे कहा कि हम डरने वाले नहीं है, क्योंकि हम उसूलों वाले लोग हैं। हमारे नेता राहुल और सोनिया के पास डर नाम की चीज नहीं है। नरेंद्र मोदी देश-विदेश के कई दौरे किए, लेकिन वो मणिपुर नहीं गए।डरे हुए लोग कभी देश नहीं चला सकते।इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ NDA और प्रधानमंत्री मोदी हैं जो संविधान और लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं और दूसरी तरफ INDIA गठबंधन है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करता है।कांग्रेस ने मैनिफेस्टो को लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान भी शुरू किया है। घर-घर गारंटी अभियान के तहत कांग्रेस घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *