दिल्ली में बारिश के बीच ऑटो पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Delhi Rain News:

Delhi Rain News: दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में टीबी अस्पताल के पास शुक्रवार को बारिश के बाच एक पेड़ ऑटो पर गिर गया। गनीमत रही कि ऑटोरिक्शा चालक बाल-बाल बच गया।पुलिस ने कहा कि पेड़ को हटाने का काम जारी है।इस बीच, ईस्ट ऑफ कैलाश में राजा धीरेन सेन मार्ग पर नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल के पास एक और पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया।

Read also-मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर मचा सियासी बवाल, खरगे ने PM को पत्र लिख कर दी ये डिमाड़

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को पूरे दिन लगातार बारिश हुई, जिसने पिछले 15 सालों में दिसंबर में हुई बारिश का रिकॉड तोड़ दिया।राजधानी में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की खबरें आईं।दिल्ली नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को बारिश के चलते 10 और पेड़ों के गिरने की पांच शिकायतें मिलीं हैं।

Read also-पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अमेरिका,रूस और चीन के राजदूतों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह बारिश होने से तापमान गिर गया। मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को अनुमान लगाया था कि मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवा आपस में टकरा सकती है। इसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी एक-दूसरे के साथ मिल जाएगी और हवा में नमी की दर बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने खास कर 27 और 28 दिसंबर के लिए ये अनुमान लगाया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *