आप विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, फिरौती में मांगे लाखों रुपए

Delhi news live today : आप विधायक को मिली जान से मारने की धमकी | Totaltv,

नई दिल्ली, (हर्षित मिश्रा): इन दिनों विधायको औ नेताओं को फिरौती भरे फोन कॉल और जान से मारने की धमकी जैसी घटानाएं लगातार सामने आ रही है। इसी बीच अब दिल्ली के बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। विधायक को दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया के नाम से धमकी भरे फोन कॉल्स आ रहे है। वहीं धमकी के साथ-साथ फिरौती भी मांगी गई है।

धमकी भरे कॉल के साथ मांगी गई लाखों की फिरौती

दरअसल, यह पूरा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से सामने आया है। यहां के विधायक संजीव झा के पास फिरौती से लिए धमकी भरे फोन कॉल्स आ रहे हैं। बदमाशों द्वारा संजीव से लाखों रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। बता दें कि, अब तक विधायक को कई बार फोन आ चुका है। वहीं बदमाशों का कहना है कि, अगर फिरौती की रकम नहीं देते हैं तो वह उन्हें जान से मार देंगे। हालांकि जैसे ही इस बात की सूचना दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी गई वैसे ही पुलिस पूरे मामले की जांच और छानबीन में जुट गई है।

 

Read Also – रामकरण बैयापुर गिरोह का शार्पशूटर चढ़ा STF के हत्थे, 30 हजार का था ईनाम

 

सामने आया इस गैंग का नाम

जिम्मेदारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस पूरे मामले की वास्तविकता तक पहुंचने में जुट गई है। मामले को इसलिए भी गंभीरता से देखा जा रहा है क्योंकि नीरज बवानिया पहले भी जेल में ही रहकर कई कारोबारी और नेताओं को ऐसे तरीके से फिरौती के लिए कॉल करवा चुका है और जेल से ही अपने पूरे गैंग को संचालित कर रहा है। ऐसे में अब यह जांच का विषय है कि क्या धमकी देने वाला शख्स क्या वास्तव में ही नीरज बवानिया गैंग का सदस्य है या कोई और शख्स नीरज बवानिया के नाम का इस्तेमाल कर पैसे की डिमांड कर रहा है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *