CM केजरीवाल को ED का नया समन,लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तारी की रची जा रही है साजिश- मंत्री आतिशी

#AAP,Delhi Excise Policy Case,ED,Arvind Kejriwal,Lok Sabha, Lok Sabha Election 2024, Lok Sabha Election Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal News, ED Notice To Arvind Kejriwal

AAP on ED Notice- दिल्ली की मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है।मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत दर्ज ये दूसरा मामला है जिसमें अरविंद केजरीवाल को बुलाया गया है।दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। केजरीवाल इस मामले में अब तक आठ समन को अवैध बताते हुए टाल चुके हैं।

Read also – Goa: ट्रक के घाटी में गिरने से एक शख्स की मौत, 13 लोग घायल

आतिशी ने मामले को बताया ‘फर्जी’ 

आतिशी ने मामले को ‘फर्जी’ बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी को इसकी कोई जानकारी नहीं है।दिल्ली की अदालत ने शनिवार को सीएम केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में पिछले आठ समन में से छह को छोड़ने के लिए ईडी की दायर दो शिकायतों पर जमानत दे दी थी। कोर्ट की प्रक्रिया जैसे शुरू हुई उसके खत्म होने का इंतजार नहीं किया। कुछ ही घंटे के अंदर-अंदर उसी केस में जिस पर कोर्ट में बहस हो रही है कल शाम को अरविंद केजरीवाल जी को एक और समन मोदी जी की ईडी ने भेज दिया। और न सिर्फ मोदी जी ने एक्साइज पॉलिसी मेटर में समन भेजा अब शायद उन्हें लग रहा है कि गिरफ्तारी का मकसद है इस केस से पूरा न हो। तो इस लिए उन्होंने एक और फर्जी केस में कल अरविंद केजरीवाल जी को नोटिस भेज दिया।

Read also- CM Kejriwal ED-दिल्ली की विवादित शराब नीति में ईडी ने CM केजरीवाल को नया समन किया जारी 

मोदी  सरकार ने 100 परसेंट फर्जी  समन भेज दिया

आतिशी ने आगे कहा कि  उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े हुए किसी इन्वेस्टिगेशन को ज्वॉइन करने को कहा है। एक ऐसा केस जो आज तक हमें पता भी नहीं चला है कि इसमें जांच क्या हो रही है। इसमें तथाकथित घोटाला क्या हुआ है। इसमें ईडी ने केस क्या दर्ज किया है। इस पर कोई खबर नहीं है। इस 100 परसेंट फर्जी मामले में भी कल मोदी जी की सरकार ने अरविंद केजरीवाल को समन भेज दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *