Goa: ट्रक के घाटी में गिरने से एक शख्स की मौत, 13 लोग घायल

Goa: दक्षिण Goa जिले में एक ट्रक के घाटी में गिर जाने से एक शख्स की मौत हो गई और पांच बच्चों सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। ये हादसा शनिवार रात क्यूपेम शहर के पास हुआ। Goa के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने लोगों के साथ बचाव कार्य में मदद कराई।

बता दें कि वे चुनाव प्रचार करने के बाद सड़क से गुजर रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया था जिस वजह से ट्रक घाटी में गिर गया। उन्होंने कहा कि ट्रक में सवार लोग फंस गए थे। इन्हें बाहर निकाला और पणजी के पास गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

Read Also: Sidhu Moose Wala brother- सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, दोबारा बने पिता बलकौर सिंह

अधिकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों, पुरुषों और तीन महिलाओं सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे मुख्यमंत्री सावंत भी पुलिस, अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में शामिल हुए।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस ने बताया कि घायल लोगों को ट्रक से बाहर निकाला गया और पणजी के पास गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read Also:Rewari News- रेवाड़ी में बड़ा हादसा, फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 40 कर्मचारी झुलसे

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *